September 5, 2026
The Defence
Uncategorized

15 मई का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए सभी 12 राशियों का हाल

 

मेष (Aries): आज काम के सिलसिले में यात्रा संभव है, जो फायदेमंद रहेगी। पुराने संपर्क काम आएंगे। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें।

वृषभ (Taurus): परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini): करियर में बदलाव के संकेत हैं, इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कर्क (Cancer): संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

सिंह (Leo): आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए निवेश से बचें। ऑफिस में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सावधानी से काम लें।

कन्या (Virgo): वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन दिन के अंत तक हल निकलेगा। संपत्ति से लाभ संभव है।

तुला (Libra): विदेश यात्रा या किसी दूरगामी योजना की बात बन सकती है। पुराने कर्ज से राहत मिलेगी। नई साझेदारी में सोच-समझकर कदम रखें।

वृश्चिक (Scorpio): आज भागदौड़ बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। प्यार में खटास की संभावना है, धैर्य से काम लें।

धनु (Sagittarius): छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति संभव।

मकर (Capricorn): आज घर में मांगलिक कार्य या धार्मिक आयोजन हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

कुंभ (Aquarius): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। दोस्तों से बड़ा सहयोग मिल सकता है।

मीन (Pisces): भावुक निर्णय लेने से बचें। वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। किसी महिला मित्र से लाभ की संभावना।

Related posts

शादी के दबाव से आज़ादी की राह पर निकली बेटी: बोली– मुझे पढ़ना है, IAS बनना है, पिता ने रोक दी थी पढ़ाई

admin

संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर प्रकट्य दिवस पर बोथली एवं गोंदवारा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

admin

PM मोदी का पाकिस्तान पर सर्जिकल वार: “अब खून नहीं, नसों में बह रहा है गर्म सिंदूर”

admin

Leave a Comment