July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्कूल खुलने में बस 8 दिन बाकी, लेकिन किताबों का इंतजार! निजी स्कूलों ने सरकार को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ में 16 जून से स्कूल दोबारा खुलने जा रहे हैं, लेकिन निजी स्कूलों के सामने पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर निजी स्कूलों के लिए जल्द किताबें उपलब्ध कराने की मांग की है।

एसोसिएशन का कहना है कि सरकारी स्कूलों में किताबों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जबकि निजी स्कूलों के लिए अब तक कोई स्पष्ट शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में नए सत्र की शुरुआत से पहले छात्रों तक किताबें पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। एसोसिएशन ने इस मामले में शिक्षा विभाग पर निजी स्कूलों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है।

Related posts

सूरजपुर में सियासी संग्राम: मंत्री-विधायक के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

admin

गरियाबंद-नारायणपुर में बड़ी सफलता: 10 नक्सली ढेर, 16 ने किया आत्मसमर्पण

admin

बैंककर्मियों की हड़ताल से छत्तीसगढ़ में बैंकिंग ठप, 5-डे वर्किंग सिस्टम की मांग तेज

admin

Leave a Comment