April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अस्पताल के गार्ड का सराफा व्यापारी पर हमला, पत्नी की डिलीवरी के लिए कार अंदर ले जाने पर शुरू हुआ विवाद

रायपुर में एक अस्पताल में सुरक्षा गार्ड द्वारा सराफा व्यापारी और उसके भाई पर किए गए हमले का मामला सामने आया है। व्यापारी अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए कार से सिटी अस्पताल, चौबे कॉलोनी लेकर पहुंचा था। इमरजेंसी गेट पर तैनात गार्ड ने कार अंदर ले जाने से मना कर दिया, जिस पर व्यापारी ने मरीज की गंभीर स्थिति का हवाला दिया। इसके बावजूद गार्ड बहसबाजी करने लगा।

नर्स की मदद से व्यापारी ने किसी तरह पत्नी को भर्ती कराया। लेकिन इसके बाद जब वह नीचे दवाई लेने आया, तो गार्ड ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि गार्ड और उसके साथी अचानक गाली-गलौज करने लगे और व्यापारी पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार गार्ड ने हाथ, मुक्कों और नुकीली चीज़ से वार किया, जिससे उसके सिर, चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के दौरान व्यापारी का बड़ा भाई नीलेश सोनी बीच बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन गार्ड और उसके साथियों ने उसके साथ भी मारपीट की। भाई के सिर, हाथ और पैर में भी चोटें आई हैं। वारदात को अस्पताल के आसपास मौजूद कई लोगों ने देखा।

पीड़ित व्यापारी नवीन सोनी, जो डीडी नगर निवासी और सोन-बाड़ा की दुकान चलाते हैं, ने मामले की शिकायत आज़ाद चौक थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Related posts

1.70 करोड़ कॉल्स से बनी जिंदगी की लाइन: छत्तीसगढ़ का ‘112 मॉडल’ बना भरोसे का नंबर, 4 लाख लोगों की जान बची; जानिए सिस्टम कैसे करता है चमत्कार

admin

बेलतरा की सड़कों का होगा कायाकल्प: 26.20 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा इलाक़े का चेहरा

admin

न्यू ईयर पर सख्त पहरा: नियम तोड़े तो क्लब-संचालकों पर गिरेगी गाज, नशे में मिले युवाओं के परिजनों को किया जाएगा सूचित

admin

Leave a Comment