36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ पर पुलिस का कड़ा एक्शन: दुकान के बाहर बैठाकर मनचलों की धुनाई

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शनिवार को दो युवकों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना ने ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया। शराब के नशे में धुत दोनों युवक रोज़ की तरह स्कूली बच्चियों का रास्ता रोककर बदसलूकी कर रहे थे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपियों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि दुकान के बाहर बैठाकर उनकी सरेआम पिटाई भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब के नशे में छात्राओं का रास्ता रोका

देवरहट गांव की हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएँ रोज़ की तरह शनिवार को घर लौट रही थीं। रास्ते में देवरहट के ही सम्मत पटेल (20) और सूरज पटेल (25) ने उनका पीछा किया और टिप्‍पणी कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

डरी-सहमी छात्राएँ किसी तरह अपने गांव हरनाचाका पहुँचीं और परिजनों को सारी बात बताई।

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

छेड़छाड़ की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे। दोनों युवकों को पकड़कर उनकी घेराबंदी की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

लालपुर थाना प्रभारी एवं टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

SI ने किया कड़ा एक्शन—दुकान के बाहर बैठाकर पीटा

पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों को एक दुकान के बाहर बैठाया गया।सब-इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने उनसे सवाल पूछे और फिर लात-घूंसों व थप्पड़ों से जमकर पिटाई की।भीड़ में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो में SI भीड़ के सामने आरोपियों को थप्पड़ मारते और डाँटते नज़र आ रहे हैं।

गाँव में आक्रोश—शराब दुकान के खिलाफ धरना की घोषणा

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। जनपद सदस्य विद्यानंद चंद्राकर ने घोषणा की कि सोमवार को गांव में खुली सरकारी शराब दुकान के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान खुलने के बाद से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ बढ़ने लगी हैं, जिससे बच्चियाँ खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

जुलूस निकालकर माफी भी मंगवाई

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शहर के बीचोंबीच आरोपियों का जुलूस भी निकाला और उनसे दोबारा गलती न करने की सार्वजनिक माफी मंगवाई। दोनों युवकों को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

एक ही दुकान से किताब खरीदने का दबाव पड़ा भारी, शिक्षा विभाग ने तीन निजी स्कूलों को दी अंतिम चेतावनी

admin

मुख्यमंत्री साय ने अरविंद नेताम से की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

admin

रेलवे बोर्ड की मुहर से रायपुर को मेगा रेल हब का तोहफा: केंद्री स्टेशन पर 9 प्लेटफॉर्म टर्मिनल, 1500 करोड़ की वाशिंग लाइन परियोजना

admin

Leave a Comment