29.3 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोंडागांव की योगिता को राष्ट्रपति भवन में मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, छत्तीसगढ़ गौरवान्वित

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की होनहार बालिका योगिता ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। योगिता को उनकी असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

योगिता की इस उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़, खासकर कोंडागांव जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने योगिता को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। बताया गया कि योगिता ने कम उम्र में ही अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राष्ट्रीय पहचान बनाई, जिसके चलते उनका चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए हुआ।

समारोह के दौरान देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन भी किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा, नवाचार और सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

योगिता की इस सफलता को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने कहा कि सरकार आगे भी ऐसी प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 1.70 करोड़ कैश और 70 टन खैर लकड़ी जब्त

admin

अग्रसेन महाविद्यालय में महिला दिवस पर वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर सेमिनार आयोजित

admin

बिलासपुर में 14 नवंबर से शुरू होगा विशाल स्वदेशी मेला– शुभारंभ करेंगें उप–मुख्यमंत्री

admin

Leave a Comment