September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

टोकन नहीं मिला तो टावर बना मंच, 120 फीट ऊंचाई से किसान का सिस्टम पर सवाल

जांजगीर-चांपा। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिलने से आक्रोशित किसान ने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए खतरनाक कदम उठा लिया। किसान गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और साफ कहा कि जब तक उसकी धान खरीदी की समस्या का समाधान नहीं होगा, वह नीचे नहीं आएगा। करीब 120 फीट की ऊंचाई पर किसान का यह विरोध तीन घंटे तक चलता रहा।

नीचे खड़े परिजन, खासकर पत्नी की आंखों में आंसू और आवाज में बेबसी साफ नजर आई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी किसान को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और काफी समझाइश के बाद धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाया।

इस घटना ने एक बार फिर धान खरीदी टोकन सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है। किसानों का कहना है कि समय पर टोकन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरी में ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं।

Related posts

झीरम घाटी हमले को लेकर बयानबाज़ी पड़ी भारी, कांग्रेस ने विकास तिवारी को 6 साल के लिए निष्कासित किया

admin

94 साल की उम्र में RSS प्रचारक शांताराम का निधन: हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में होगा अंतिम संस्कार

admin

अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती पर ‘सुरुज उत्सव’ का आयोजन

admin

Leave a Comment