July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, रायगढ़ में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ — हफ्तेभर में तीसरी बड़ी कार्रवाई

रायगढ: रायगढ़ में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और पुख्ता सूचना के बाद होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक दलाल को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि कमरे से कई युवतियां भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत की गई है।

जानकारी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे साफ है कि पुलिस लगातार ऐसे अवैध नेटवर्क पर निगरानी रखे हुए है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरोह बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर होटल और किराए के कमरों में अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। पुलिस ने होटल संचालक और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, वहीं बरामद युवतियों की काउंसलिंग और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

Related posts

रायपुर के खमताराई में इंक के गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल ने कई घंटों में पाया काबू; लाखों का नुकसान

admin

CG में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा का नया नियम: कोई छात्र फेल नहीं, पूरक मौका देकर अगली कक्षा में प्रवेश

admin

नाबालिग को बहला-फुसलाकर बेचा, जबरन शादी और देह व्यापार रैकेट का खुलासा

admin

Leave a Comment