July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में मामूली विवाद बना जानलेवा, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जोगी मोहल्ला में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच कुछ युवकों ने दो नाबालिगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 16 वर्षीय कुश बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिक खून बहने के कारण कुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने का घेराव किया।

Related posts

पिकनिक पार्टी में क्या हुआ था तन्नू किन्नर के साथ? विवाद के बाद गई जान, कई लोग हिरासत में

admin

खराब सफाई पर निगम सख्त: बीएसयूपी खलबाड़ा के ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट रद्द, जुर्माना भी ठोका

admin

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, रायपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

admin

Leave a Comment