May 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, वकीलों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मिली युवती की लाश की पहचान आराधना सिदार के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता थीं। शव निर्वस्त्र हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पहचान होने के बाद अधिवक्ता संघ और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना को लेकर बड़ी संख्या में वकील एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन आराधना के फोन पर किसी दूसरी युवती ने बात की थी, जिससे उन्हें अनहोनी का शक हुआ। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Related posts

नशे में धुत युवकों का आतंक: रायपुर में युवक पर चाकू से वार, गली में भागकर बची जान

admin

खरीद केंद्रों पर संकट गहराया: हड़ताल के 13वें दिन 7 कर्मचारी हटाए गए

admin

सुविधाओं की मांग पर तबादला! 30 किमी दूर भेजे गए ऑपरेटर, ठेका कंपनी पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप

admin

Leave a Comment