May 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कांकेर में 6.5 लाख के नकली नोटों का भंडाफोड़, घर में प्रिंटर से छाप रहा था युवक

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने 6.5 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 500-500 रुपए के नकली नोट घर में ही प्रिंटर और स्कैनर की मदद से छाप रहा था। पुलिस ने उसके पास से नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर जब्त किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बस स्टैंड इलाके में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे और कर्ज में डूबा हुआ था। जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने नकली नोट छापने का काम शुरू किया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 5-6 महीनों से यह काम कर रहा था। अब यह जांच की जा रही है कि उसने कितने नकली नोट बाजार में चलाए और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Related posts

दुर्गा महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

admin

सरकारी संरक्षण में शर्मनाक तमाशा! मंच पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

admin

29–31 दिसंबर की हड़ताल को लेकर ‘आर–पार की लड़ाई’ का ऐलान, कमल वर्मा ने शुरू किया टेबल-टू-टेबल अभियान

admin

Leave a Comment