बलरामपुर जिले में पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी CRPF समेत केंद्रीय सेवाओं में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 3 से 4 लाख रुपये तक वसूलते थे। गिरोह फर्जी सिटीजन आईडी बनाकर असली दस्तावेजों में बदलाव करता था और नकली निवास, आधार, पैन व शैक्षणिक दस्तावेज तैयार करता था।
पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी सरकारी पोर्टल का दुरुपयोग कर ऑनलाइन आवेदन जमा करते थे। पुलिस डिजिटल उपकरण और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है। मामले में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है।
