August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जमानत मिलते ही निकाली दबंगई की रैली, 9 आरोपी फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जमानत पर रिहा हुए 9 आरोपियों ने कार और बाइक की रैली निकालकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आए और उनका फूल-मालाओं से स्वागत भी किया गया। आरोपियों पर राहगीरों के साथ बदसलूकी और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दबंगई दिखाने का आरोप है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दोबारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि जमानत का मतलब कानून तोड़ने या गुंडागर्दी करने की छूट नहीं है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

21 दिन से फरार सूदखोर तोमर बंधु: गिरफ्तारी में मदद करने वालों को मिलेगा इनाम, पुलिस ने जारी की चेतावनी

admin

ओडिशा में 22 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 1.84 करोड़ के इनामी; AK-47 समेत 9 हथियार किए जमा

admin

नक्सल संगठन ने सरेंडर को बताया व्यक्तिगत फैसला — सरकार पर भ्रामक प्रचार का आरोप”

admin

Leave a Comment