29.6 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

GGU पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! जांच रिपोर्ट सौंपी गई, अब पुलिस जांच की तैयारी

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के समर्थ पोर्टल से जुड़े कथित पेपर लीक और डेटा लीक मामले की जांच पूरी हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीलबंद लिफाफे में प्रशासन को सौंप दी है।

बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से 32 विभागों के प्रश्नपत्र लीक होने और संवेदनशील जानकारी बाहर आने की शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति बनाई थी। जांच पूरी होने के बाद समिति ने पुलिस जांच की भी सिफारिश की है। अब सभी की नजरें विश्वविद्यालय प्रबंधन के अगले फैसले पर टिकी है

Related posts

जंगल घटे, रास्ते बदले… अब हाथियों और इंसानों का बढ़ रहा आमना-सामना

admin

77 एकड़ दान की जमीन पर दशकों से कब्जा, अब जागा नगर निगम प्रशासन

admin

चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की तत्परता से टला बड़ा हादसा; 50 यात्रियों की जान बची

admin

Leave a Comment