छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ बनाने की मांग को लेकर सकारात्मक प्रगति हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्र भेजकर बताया है कि प्रस्ताव प्राप्त हो गया है और इस पर जांच व आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विजय शर्मा ने बस्तर के आदिवासी युवाओं की वीरता, देशभक्ति और सेना में उनके योगदान को देखते हुए यह मांग रखी थी। अंतिम फैसला अभी बाकी है, लेकिन रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रक्रिया शुरू होने से बस्तर के युवाओं में नई उम्मीद जगी है
