22.3 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदली परीक्षा व्यवस्था: अब 1 से 12वीं तक तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ होगी

छत्तीसगढ़ में इस शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों की कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक ही तारीख पर आयोजित की जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इसके लिए समय-सारिणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पहले अलग-अलग जिलों में अलग तिथियों पर परीक्षाएं होती थीं, लेकिन अब सभी जिलों में एक समान व्यवस्था लागू होगी। प्रश्नपत्र जिला स्तरीय परीक्षा समिति की निगरानी में तैयार किए जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में एकरूपता और पारदर्शिता लाना है।

Related posts

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. राजेश कुमार सिंह को बिलासपुर में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी

admin

छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को सीएम की चेतावनी, मनमानी पर होगी सख्त कार्रवाई

admin

30 सितंबर को साय कैबिनेट की बैठक, बस से सफर करने वालों के लिए आ सकती है बड़ी खबर!

admin

Leave a Comment