September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

45 करोड़ के नकली नोटों का लालच पड़ा भारी? कारोबारी से 1.13 करोड़ लेकर आरोपी फरार

रायपुर में नकली नोट देने का झांसा देकर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों से संपर्क हुआ था। उन्होंने 45 करोड़ रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराने का दावा किया और भरोसा जीतकर अलग-अलग किस्तों में एडवांस रकम ले ली।

काफी समय तक बातचीत और बैठकों के बाद कारोबारी ने आरोपियों को कुल 1.13 करोड़ रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 56 नए सिविल जजों को मिली जिम्मेदारी, 29 अगस्त तक संभालेंगे कार्यभार

admin

कमिश्नरी व्यवस्था के बाद सख्त एक्शन: सड़कों पर उतरी पुलिस, हिस्रीशीटरों की परेड और अवैध वाहनों पर कार्रवाई

admin

नशे में धुत युवकों का आतंक: रायपुर में युवक पर चाकू से वार, गली में भागकर बची जान

admin

Leave a Comment