24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बालोद जिले में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवती और आरोपी की पहचान रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को अपने शहर बुलाया। आरोप है कि उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

बिलासपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू, 10 हजार रुपए की मांग पर हुई कार्रवाई

admin

भीड़ के शक की कीमत जान से चुकाई: केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मॉब लिंचिंग, 35 लाख का मुआवजा घोषित

admin

नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां, जाने क्या है वजह

admin

Leave a Comment