बिलासपुर में शुक्रवार रात कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे शहर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और दोनों पक्षों के बीच पथराव तथा तोड़फोड़ की घटनाएं शुरू हो गईं। इस दौरान कई घरों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पथराव में तारबाहर थाना प्रभारी (टीआई) रवि तिवारी सहित कई लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
