उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान दिया गया।
