रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद ट्रेन का संचालन फिलहाल शुरू नहीं हो पाया है। दोनों ट्रेनों को चलाने की मंजूरी मिल चुकी थी और 12 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाने की तैयारी भी पूरी थी। लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दौरा रद्द होने के कारण ट्रेनों की शुरुआत टल गई।
रेलवे ने अब दोनों ट्रेनों के संचालन को लेकर दोबारा पत्र भेजा है। फिलहाल नई तारीख तय नहीं हुई है। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलती, लेकिन अब उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।
