September 7, 2026
The Defence
Uncategorized

ट्रम्प के दबाव में युद्धविराम कर देश की भावना से खिलवाड़: दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह यात्रा तिरंगे के नाम पर ट्रम्प के लिए आभार यात्रा बन गई है। उन्होंने कहा कि चार दिन चले युद्ध के बाद अचानक युद्धविराम कर देना और उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में भाजपा सरकार ने देश की जनभावनाओं की अनदेखी की। ट्रम्प ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी दी और इसके बाद युद्ध रुकवा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने कश्मीर में मध्यस्थता की बात कहकर भारत की संप्रभुता पर भी सवाल उठाया, लेकिन अफसोस की बात है कि केंद्र सरकार ने इसका खंडन तक नहीं किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम में 22 निर्दोष नागरिकों की आतंकी हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा था और सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ऐसे में युद्धविराम की घोषणा ने देश की भावना को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कायरतापूर्ण निर्णय से सेना की बहादुरी पर सवालिया निशान लगा दिया है। यह वक्त था पाकिस्तान को करारा जवाब देने का, जो हमारी सेना दे रही थी, लेकिन सरकार ने कूटनीति के नाम पर पीछे हटकर राष्ट्र का अपमान किया है।

दीपक बैज ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश उनकी कुर्बानी का ऋणी है और जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई व्यापार से नहीं हो सकती।

Related posts

विदेश नीति पर राहुल का वार: कहा- भारत अकेला पड़ गया, पाकिस्तान पर दुनियाभर में नहीं मिला समर्थन

admin

पेंड्रा में खाना न बनने पर भड़का पति, कुल्हाड़ी से पत्नी की कर दी हत्या, बेटा बना गवाह

admin

बीजापुर में तेंदूपत्ता संकट! जंगल सोया, मजदूरों की मेहनत पर पानी

admin

Leave a Comment