September 5, 2026
The Defence
Uncategorized

छत्तीसगढ़ DGP की रेस में अब सिर्फ दो दावेदार, एक फैसला बदलेगा पुलिस का भविष्य!

छत्तीसगढ़ में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर तस्वीर अब साफ होती जा रही है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्तावित चार नामों में से केवल दो अधिकारियों को हरी झंडी दी है। अब अंतिम चयन की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आ गई है।

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों — अरुणदेव गौतम, हिमांशु गुप्ता, पवन देव और जे.पी. सिंह — के नाम केंद्र को भेजे थे। इनमें से अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नामों को ही केंद्र से स्वीकृति मिली है।

अरुणदेव गौतम वर्तमान में डीजी ट्रेनिंग हैं और अपनी रणनीतिक सोच व मजबूत प्रशासनिक पकड़ के लिए जाने जाते हैं। वहीं, हिमांशु गुप्ता जेल विभाग में डीजी के पद पर हैं और उन्होंने सुधारवादी कदमों के लिए अलग पहचान बनाई है।

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में जल्द ही इन दोनों नामों को लेकर अंतिम मंथन होगा और प्रदेश को जल्द ही नया पुलिस प्रमुख मिल सकता है। यह फैसला राज्य की कानून-व्यवस्था की दिशा तय करने वाला साबितहोगा।

Related posts

“टेकऑफ के तुरंत बाद विमान हादसा: दीवार से टकराया, आग लगने से कई यात्री झुलसे”

admin

बिना टेंडर, बिना कोटेशन – 8 घंटे में मिला 8 करोड़ का काम! ‘बोरे-बासी’ के बहाने बंटा बजट, फूलों पर उड़ाए लाखों, सिस्टम की चाल पर सवाल

admin

“लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद खाली क्यों? खड़गे ने उठाई लोकतंत्र की अनदेखी पर आवाज़”

admin

Leave a Comment