September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दहेज के दानव बने पति-जेठ: बहू की गला घोंटकर हत्या, फिर दिखाया आत्महत्या का ड्रामा; उम्रकैद की सज़ा

दहेज की लालच में अंधे हुए पति और जेठ ने मिलकर एक मासूम बहू की जान ले ली। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात में आरोपी पहले बहू का गला घोंटा और फिर उसकी लाश को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में सच्चाई सामने आ गई।

घटना वर्ष 2021 की है, जब 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी। जांच में सामने आया कि महिला को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

पति और जेठ दोनों उस पर मोटरसाइकिल और ₹50,000 नकद लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। घटना वाले दिन आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।

पुलिस ने सबूतों के आधार पर पति और जेठ दोनों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसले के बाद मृतका के परिवार ने राहत की सांस ली और न्यायपालिका का आभार जताया।

Related posts

महादेव सट्टा केस: कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, ED आज रायपुर की PMLA कोर्ट में करेगी पेश

admin

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सह संयोजक

admin

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 14 घायल, 7 की हालत गंभीर

admin

Leave a Comment