September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा गया: पीछा कर किया था अश्लील इशारे, कई आपराधिक मामलों में पहले से वांछित

शहर में एक नाबालिग लड़की से सरेआम छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की का सड़क पर पीछा कर उसे परेशान किया और अश्लील इशारे किए। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के मामलों में आरोपी रह चुका है।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम की है जब लड़की अपने घर लौट रही थी। तभी आरोपी युवक ने उसका पीछा शुरू किया और भद्दे इशारे करने लगा। लड़की ने घबराकर घर पहुंचकर परिवार को पूरी बात बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट का केस भी शामिल है।

पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है कि क्या उसने इस तरह की हरकतें पहले भी की हैं। वहीं, इलाके के लोग आरोपी की गिरफ्तारी से राहत महसूस कर रहे

हैं।

Related posts

कार में ड्रग्स पार्टी बना मौत का कारण: रायपुर में युवक की लाश फेंकी, युवती बेसुध हालत में मिली

admin

रायपुर स्मार्ट सिटी में 10 करोड़ का सौंदर्यीकरण अधूरा, ठेकेदार लापता; मूर्तियों की पेंटिंग भी अटकी

admin

Raipur: टैंकर के पहिए से कुचलने के बाद उठकर खड़ा हुआ बच्चा, अगले ही पल चली गई जान!

admin

Leave a Comment