July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

6 दिन में कोरोना से दूसरी मौत, दोनों राजनांदगांव से: 86 साल के बुजुर्ग की सांस और किडनी की बीमारी बनी जानलेवा

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। बीते 6 दिन में दूसरी मौत की पुष्टि हुई है, और दोनों ही मरीज राजनांदगांव जिले के निवासी थे।
हालिया मौत एक 86 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष की हुई, जिन्हें हृदय, किडनी और फेफड़ों से जुड़ी पुरानी बीमारियाँ थीं।

पहले 14 जून को एक महिला मरीज की मृत्यु हुई थी, और अब 18 जून को दूसरी मौत ने स्वास्थ्य महकमे को सतर्क कर दिया है।

मौतों का विवरण:

🔹 पहली मौत:

86 वर्षीय महिला सांस लेने में तकलीफ कोरोना पॉजिटिव पाई गईं मौत के बाद रिपोर्ट आई।

🔹 दूसरी मौत:

86 वर्षीय पुरुष क्रॉनिक रीनल फेल्योर, हाइपरटेंशन, फेफड़ों की बीमारी इलाज के दौरान कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई सह-बीमारियाँ बनीं कारण।

राज्य का कोविड अपडेट:

2025 में अब तक कुल केस: 118

एक्टिव केस: 51

मौतें: 2 (6 दिनों में)

सबसे अधिक केस: राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग से

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, और ऑक्सीजन बेड, ICU की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
संपर्क में आए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।

सावधानी ज़रूरी:

  • लक्षण दिखने पर तत्काल टेस्ट करवाएं
  • बुजुर्ग और बीमार लोगों को भीड़ से बचाएं
  • कोविड गाइडलाइन का पालन करें

Related posts

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए हेल्पलाइन जारी

admin

कोरबा में बाढ़ का कहर: मिनीमाता बांगो डैम के 8 गेट खुले, 32 गांवों में खतरा; बलरामपुर हादसे में 5 मौतें चार जिलों में हाई अलर्ट, एनडीआरएफ की टीमें तैनात, लापता लोगों की तलाश में तेजी

admin

शराब घोटाला केस: चेतन्य बघेल की अग्रिम जमानत अर्जी पर रायपुर कोर्ट में 19 सितंबर को सुनवाई

admin

Leave a Comment