September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

“वतन वापसी की उड़ान: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से लौटे 285 भारतीय, इज़राइल से भी राहत”

रविवार को भारत ने ईरान से 285 और भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने में सफलता पाई। इससे पहले भी अलग-अलग बैच में नागरिकों को निकाला गया था। अब तक इस अभियान के तहत कुल 1,713 भारतीय नागरिक ईरान से भारत लौट चुके हैं।

इसी के साथ, 160 भारतीयों को इज़राइल से भी निकाला गया है। यह सभी नागरिक आज (सोमवार) दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं। इज़राइल में जारी सैन्य संघर्ष और सुरक्षा संकट के कारण वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया।

सरकार की भूमिका और बयान:

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि “भारत अपने हर नागरिक की जान की कीमत जानता है और उसे सुरक्षित स्वदेश लौटाना सरकार की प्राथमिकता है। ऑपरेशन सिंधु इसी दिशा में एक निर्णायक कदम है।”

सरकार ने भारतीय दूतावासों को अलर्ट मोड पर रखा है और हर संभावित खतरे से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

 

Related posts

“छात्रा की सीएम से मांग: यौन उत्पीड़न पर हो खुली बहस

admin

धमतरी में फायरिंग से दहशत: दुकान में घुसकर ज्वेलर और बेटी को मारी गोली, हमलावर फरार

admin

दक्षिण अफ्रीका के हॉस्टल में तड़के गोलीबारी, 11 की मौत; अवैध शराबखाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच तीन हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

admin

Leave a Comment