25.1 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तांत्रिक ने कहा- ‘देवता खुश होंगे’, बैगा को नहलाकर काट डाला; कमरे में मिले नींबू, सिंदूर और खून से सना भाला

बालोद।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव में एक तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान बैगा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों का दावा है कि यह ‘बलि’ देने के इरादे से किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

घटना बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के एक छोटे से गांव की है। रविवार देर रात गांव के बैगा को एक तांत्रिक ने ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर नहलाया और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।

कमरे से जो मिला, उसने सबको चौंका दिया

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में नींबू, सिंदूर, अगरबत्ती, भाला और खून के छींटों से सनी दीवारें मिलीं। ये सब देखकर शक और गहरा हो गया कि यह हत्या नहीं, बल्कि किसी ‘बलि’ का हिस्सा थी।

गांव में दहशत का माहौल

गांववालों का कहना है कि तांत्रिक पिछले कुछ समय से गांव में सक्रिय था और अंधविश्वास फैलाता था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। उपसरपंच ने खुद बताया कि तांत्रिक ने ‘देवता को प्रसन्न करने के लिए बलि’ की बात कही थी।

पुलिस की जांच तेज, तांत्रिक फरार

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और फरार तांत्रिक की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे हत्या की पुष्टि और वजह साफ हो सके।

Related posts

बिलासपुर में 20 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप: 4 निजी कंपनियां करेंगी चयन, 293 पदों पर सीधी भर्ती का मौका

admin

अब हर होर्डिंग पर रहेगी डिजिटल नजर, ‘प्रचार ऐप’ से होगी आउटडोर मीडिया की मॉनिटरिंग

admin

बिलासपुर में बेकाबू कार दुकान में घुसी, ड्राइवर फरार; शटर-काउंटर व डिस्प्ले रैक चकनाचूर, लाखों का नुकसान

admin

Leave a Comment