July 28, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अरपा नदी में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक की लाश मिली, दूसरा लापता

बिलासपुर | शहर के पास अरपा नदी के चेक-डैम में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नहाने गए दो दोस्त पानी में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शी मछुआरे ने बताया कि एक युवक का पैर फिसल गया था, जिसे बचाने के चक्कर में दूसरा भी गहराई में समा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू कराया।

हादसा मंगला क्षेत्र के पास स्थित अरपा नदी के चेक-डैम का है, जहां अक्सर युवक नहाने आते हैं। मछुआरे के मुताबिक, दोनों दोस्त चेक-डैम के किनारे बैठे थे, तभी अचानक एक का संतुलन बिगड़ा और वह पानी में जा गिरा। उसका दोस्त उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी डूबता चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एक युवक का शव कुछ घंटों बाद बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चेक-डैम की गहराई अधिक है और किनारे से सुरक्षित प्रतीत होता है, लेकिन अचानक पानी गहरा हो जाता है, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। लापता युवक की तलाश के लिए सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Related posts

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप: नशे में धुत पति का पत्नी ने गुस्से में काटा प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

admin

JPL खदान के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, महिला TI से बदसलूकी; पथराव में जले 3 वाहन

admin

महिला अपराधों पर सख्त हुआ सरकार का रुख: कॉन्फ्रेंस में एसपी और गृहमंत्री में तीखी नोकझोंक, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

admin

Leave a Comment