23.9 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शूटर बनने का शौक पड़ा महंगा: फिल्मी स्टाइल में फोटो खिंचवाकर बने माफिया, पुलिस ने बीच सड़क पर कराई उठक-बैठक

बिलासपुर में कुछ युवकों ने खुद को गैंगस्टर और डॉन साबित करने के लिए बंदूक के साथ फिल्मी अंदाज में फोटोशूट करवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक युवक ने तो खुद को “SHOOTER” बताते हुए पोस्टर भी बना डाला। मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो बिलासपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इन युवकों को थाने बुलाकर सड़क पर उठक-बैठक करवाई गई और चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराई तो सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनकर डर फैलाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी तरह की एक कार्रवाई दुर्ग में भी हुई, जहां 6 बदमाशों को सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन सभी के मोबाइल की जांच की जा रही है और फोटोशूट में इस्तेमाल हथियार की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि गैंगस्टर वाली दिखावेबाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related posts

रायपुर में धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप, तीन महिलाओं के खिलाफ शिकायत

admin

“तालाब मूल्यांकन में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: किसान की शिकायत पर ACB ने RES अफसर को रिश्वत लेते धर दबोचा

admin

छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा: 52 एकड़ में फैला आधुनिक भवन, 1 नवंबर को होगा उद्घाटन

admin

Leave a Comment