29.7 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
अन्य

अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र के साथ बर्बरता: हथकड़ी लगाकर जमीन पर पटका, भारत डिपोर्ट

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली।
अमेरिका के न्यूआर्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ ऐसा व्यवहार हुआ, जिसे देख हर भारतीय का दिल दहल गया। छात्र को अचानक ज़मीन पर पटक दिया गया, हथकड़ी पहना दी गई और कुछ ही देर बाद भारत डिपोर्ट कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें युवक बार-बार चिल्लाता दिख रहा है – “मैं पागल नहीं हूं… मुझे जाने दो!”

घटना के प्रमुख बिंदु:

छात्र हाल ही में अमेरिका पहुंचा था, लेकिन इमिग्रेशन जांच के दौरान समस्या आई। बताया जा रहा है कि वॉलेट में जरूरी दस्तावेज़ नहीं थे, जिससे संदेह हुआ। अधिकारी उसे रोकते हैं, वह घबरा जाता है, और फिर जमीन पर गिरा दिया जाता है। उसे ज़बरदस्ती हथकड़ी पहनाकर डिपोर्ट किया गया । वीडियो में वह लगातार मानसिक संतुलन ठीक होने की दुहाई देता रहा

वीडियो वायरल, प्रतिक्रियाओं की बाढ़:

सोशल मीडिया “यह मानवीय नहीं, अमानवीय है” — ट्विटर, X पर #IndianStudentAbuse ट्रेंड करने लगा
एनआरआई समुदाय अमेरिका में बसे भारतीयों ने इसे “नस्लीय पूर्वाग्रह का मामला” बताया
भारतीय दूतावास अमेरिका से विवरण और कार्रवाई की मांग, छात्र की पहचान गोपनीय रखी गई है

“डिजिटल वीज़ा सिस्टम, लेकिन व्यवहार अभी भी औपनिवेशिक?”

कई भारतीय छात्रों के साथ पहले भी हुआ है दुर्व्यवहार

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मानसिक स्थिति का गलत आकलन किया गया

सवाल ये भी — बिना जांच के डिपोर्टेशन क्यों?

अमेरिका में F1 वीज़ा धारकों की मानसिक स्वास्थ्य जांच को लेकर कोई मानक नहीं

Related posts

असमान से आई आफत! जम्मू-कश्मीर में ट्रेन से भिड़ी चील, लोकोपायलट की जान बाल-बाल बची

admin

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ऐतिहासिक कदम: समुद्र के नीचे 21 KM टनल तैयार, जापान की E10 ट्रेन की रफ्तार से बदलेगा सफर

admin

शाह का तीखा तंज: अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द आएगी शर्म, भारतीय भाषाएं ही हमारा गर्व

admin

Leave a Comment