September 4, 2026
The Defence
Uncategorized

धर्मांतरण पर घमासान: भूपेश ने साधा निशाना, BJP ने दिया जवाब—’कांग्रेस राज में होता था दमन’

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “राज्य में सबसे ज्यादा धर्मांतरण भाजपा शासनकाल में हुआ है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ आरोप लगाने में माहिर है, जबकि असल जिम्मेदारी से बचती रही है।

भूपेश बघेल के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि “कांग्रेस के शासन में जब कोई धर्मांतरण का विरोध करता था, तो उसके सिर फोड़ दिए जाते थे।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन में आदिवासी क्षेत्रों में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाना खतरे से खाली नहीं था।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा केवल धर्मांतरण का मुद्दा उठाकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाना चाहती है। उन्होंने पूछा कि भाजपा यह साबित करे कि कितने धर्मांतरण कांग्रेस सरकार के समय हुए थे और कितनों पर कार्रवाई हुई।

दूसरी ओर, भाजपा ने कहा कि वह धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून और निगरानी तंत्र तैयार कर रही है और कांग्रेस को अब चुप रहना चाहिए क्योंकि उसने खुद के शासन में इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया।

छत्तीसगढ़ की सियासत में धर्मांतरण एक बार फिर वोट बैंक और ध्रुवीकरण का बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। आने वाले समय में इस पर और तीखी बयानबाज़ी की संभावना है।

Related posts

शादी के दबाव से आज़ादी की राह पर निकली बेटी: बोली– मुझे पढ़ना है, IAS बनना है, पिता ने रोक दी थी पढ़ाई

admin

डॉ. डेथ की नई साजिश: 100 हत्याओं के आरोपी का मुंबई में नया प्लान, प्रवचन के बहाने पुलिस को भी बना रहा था शिकार

admin

पटरी पार कर रहा था हाथी, तभी आ गई मालगाड़ी… फिर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

admin

Leave a Comment