23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेताओं की संपत्तियां अटैच, पार्टी ने बताया BJP की साजिश

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार जांच एजेंसी ने रायपुर और सुकमा में स्थित कांग्रेस कार्यालय सहित नेताओं की प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया है। इसमें पूर्व मंत्री कवासी लखमा और पूर्व ओएसडी हरीश मंडावी की संपत्तियां भी शामिल हैं।

ED के मुताबिक, घोटाले से जुड़े लेन-देन की जांच में सामने आया कि कवासी लखमा को इस शराब घोटाले में करीब 72 करोड़ रुपये का कथित कमीशन मिला था। हरीश मंडावी और अन्य लोगों के खिलाफ भी हवाला, घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के तहत सबूत मिले हैं। इस कार्रवाई के तहत करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें एक कांग्रेस कार्यालय भी शामिल है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया और कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

यह मामला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस नेता इसे चुनावी चाल बता रहे हैं, जबकि ED के पास कथित सबूतों की लंबी फेहरिस्त है। आने वाले दिनों में यह राजनीतिक और कानूनी लड़ाई और तेज़ होने की संभावना है।

Related posts

10 हजार के लिए उजड़ गया परिवार… पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से शिक्षक दंपती की जान ली, ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचा

admin

उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! आखिर कब थमेंगे ऐसे हादसे?

admin

“घोटाले में उलझे अफसर की नहीं चली दलील: हाईकोर्ट ने टुटेजा की याचिका को दिखाया बाहर का रास्ता”

admin

Leave a Comment