36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राजीव शुक्ला ने दी बड़ी सौगात: रायपुर में होंगे साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के मैच, BCCI ने दी 2 मुकाबलों की मेजबानी

रायपुर |  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चमक में नहाने जा रही है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पुष्टि की है कि रायपुर को दो बड़े इंटरनेशनल मुकाबले मिले हैं। यह मुकाबले दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाएंगे।

क्रिकेट का नया हब बनता रायपुर:

राजीव शुक्ला ने कहा, “हम देश के नई क्रिकेट डेस्टिनेशन्स को मौके दे रहे हैं। रायपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर और फैंस का जोश देखने लायक है। IPL और इंडिया के पिछले मुकाबलों ने साबित किया है कि यह शहर क्रिकेट के लिए तैयार है।”

शहीद वीर नारायण स्टेडियम में होगा धमाका:

यह वही स्टेडियम है जहां पिछले सालों में IPL और भारत-न्यूजीलैंड जैसे मुकाबले हो चुके हैं।

65,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम अब दो और हाउसफुल मैचों का गवाह बनने जा रहा है।

BCCI की रणनीति:

  • छोटे शहरों को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म देना
  • क्रिकेट को दिल्ली-मुंबई से बाहर निकालकर जनता के करीब लाना
  • रायपुर को अब स्थायी वेन्यू के रूप में विकसित किया जा रहा है

राज्य सरकार और क्रिकेट संघ की तैयारी शुरू:

फैंस बोले – “अब रायपुर भी बनेगा क्रिकेट का हॉटस्पॉट”

स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि “अब हमें कोलकाता या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। रायपुर की अपनी पहचान बन रही है। जल्द टेस्ट मैच और IPL प्लेऑफ की मेजबानी भी मिलेगी।”

Related posts

डर, विवाद और मौत: रायपुर यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की संदिग्ध छलांग, 3 गिरफ्तार

admin

रायपुर में होली को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन: ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

admin

केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 60% हुआ, एरियर भी मिलेगा

admin

Leave a Comment