April 17, 2026
The Defence
बड़ी खबर

जिस तीसरे शख्स पर था शक, वही था असली खिलाड़ी – खुद राजा रघुवंशी”

राजा रघुवंशी हत्याकांड: ‘फेक सिम’ से खुला राज, ‘संजय वर्मा’ के नाम पर बात कर रहा था खुद राज

राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। अब जो खुलासा हुआ है, वह जांच की दिशा ही बदल सकता है। जिस ‘तीसरे किरदार’ की खोज में पुलिस लगी थी, वह कोई और नहीं, बल्कि खुद राज ही निकला — वही राज जो सोनम रघुवंशी से लगातार संपर्क में था, लेकिन ‘संजय वर्मा’ के नाम से।

फर्जी नाम, फर्जी सिम – लेकिन असली साजिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम से जिन कॉल्स की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली थी, उनमें एक सिम कार्ड बेहद संदिग्ध पाया गया। यह सिम ‘संजय वर्मा’ नाम से खरीदा गया था, लेकिन अब तकनीकी जांच से साफ हो चुका है कि इस नंबर का असली इस्तेमालकर्ता कोई और नहीं बल्कि खुद राज था।

यही नहीं, सोनम और इस नंबर के बीच 112 बार बात हुई थी, यानी संपर्क बहुत घनिष्ठ और लगातार था।

234 कॉल्स और 25 दिनों की कहानी

SIT द्वारा कॉल डिटेल्स (CDR) खंगालने पर यह सामने आया कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के बीच बीते 25 दिनों में कुल 234 बार बातचीत हुई।

लेकिन ‘संजय वर्मा’ नाम के फर्जी नंबर से सोनम को बार-बार कॉल करना, और उसी से बातचीत को छुपाना, साफ इशारा करता है कि राज किसी गहरी प्लानिंग में लगा था।

तीसरे किरदार की तलाश खत्म – शक की सुई अब एक ही तरफ

पुलिस की जांच में यह मानकर चला जा रहा था कि सोनम और राजा के बीच किसी तीसरे व्यक्ति का दखल था, जो दोनों के रिश्तों को प्रभावित कर रहा था। लेकिन अब जब यह स्पष्ट हो चुका है कि ‘संजय वर्मा’ का नाम महज एक पर्दा था, और पीछे से सारा खेल खुद राज ही खेल रहा था — तो मामला और संगीन होता दिख रहा है।

Related posts

“छात्रा की सीएम से मांग: यौन उत्पीड़न पर हो खुली बहस

admin

अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रूपाणी की अंतिम विदाई: शाह, CM पटेल ने दी श्रद्धांजलि, राजकोट में उमड़ा जनसैलाब

admin

कपिल राज का इस्तीफा: दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करने वाले ईडी अधिकारी ने छोड़ी जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment