September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“बलरामपुर के स्कूल में शराबी शिक्षक का छात्राओं संग डांस VIDEO वायरल, बच्चियों ने कहा – स्कूल में डर लगता है

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक स्थित पशुपतिपुर प्राथमिक शाला में एक शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल परिसर में छात्राओं के साथ डांस करता नजर आ रहा है। यह घटना न केवल शिक्षक की मर्यादा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।

वायरल वीडियो में शिक्षक मोबाइल पर गाना बजाकर खुद नाचते हुए दिखाई दे रहा है, और छात्राओं को भी डांस के लिए उकसा रहा है। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है। वह गालियां देता है, मारता है और डांस करने को मजबूर करता है। उन्होंने कहा कि हमें स्कूल आने में डर लगता है क्योंकि हमें पढ़ाई के बजाय डरा-धमकाकर नचाया जाता है।

इस हरकत से साफ झलकता है कि शिक्षक अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को पूरी तरह भूल चुका है। यह वही स्थान है जहाँ बच्चों को संस्कार, ज्ञान और आत्म-निर्भरता की शिक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन यहां शिक्षकों की गैरजिम्मेदाराना हरकतों से बच्चियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई:

वीडियो के वायरल होते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे से कोई भी शिक्षक इस प्रकार की अनुशासनहीनता न कर सके।

अभिभावकों और समाज की प्रतिक्रिया:

इस घटना के बाद ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों में गुस्सा है। वे स्कूल में आए दिन हो रही अनुशासनहीनता को लेकर चिंतित हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और वे अब स्कूल भेजने से डरने लगे हैं।

Related posts

रायपुर में ड्रग्स की खुलेआम पार्टी का VIDEO वायरल, टेबल पर 19 लाइन और नकदी देख हिली पुलिस

admin

4 दिन तक नहीं थमेगी बारिश! छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बरसात और बिजली गिरने का अलर्ट

admin

कवर्धा में बारिश के बीच भर्ती अभ्यर्थियों का संघर्ष, वेटिंग लिस्ट की मांग तेज

admin

Leave a Comment