30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिजली दर बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: लालटेन लेकर पहुंचे, ऑफिस की लाइट बंद की

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों की बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। रायपुर में बिजली विभाग के दफ्तर में घुसकर कांग्रेस नेताओं ने न केवल लाइटें बंद कर दीं, बल्कि अफसर के कैबिन में जाकर एक लालटेन भी रख दी। पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एजाज़ ढेबर ने इस लालटेन को ऊर्जा मंत्री को गिफ्ट बताया।

ढेबर ने कहा कि जब सरकार लोगों को अंधेरे की ओर धकेल रही है, तो अब उन्हें लालटेन ही सहारा बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका डाला है। दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की बिजली बिल की राशि कई गुना बढ़ गई है।

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से भी तीखे सवाल किए और दरों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला, तो प्रदेशभर में जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इसके पीछे जनता की पीड़ा और बढ़ती महंगाई को लेकर गहरा आक्रोश साफ दिखाई दिया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को आने वाले समय में और व्यापक स्तर पर उठाने की बात कही है।

Related posts

डायवर्ट रास्ते पर रफ्तार बनी काल: कांकेर में जलती कार में फंसे चार युवक, मौके पर मौत

admin

रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

admin

छत्तीसगढ़ की जेलों में बढ़ती मौतें: एक साल में 66 कैदियों की जान, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

admin

Leave a Comment