38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तिल्दा में अधेड़ महिला की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध और दबाव बना वजह

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा इलाके में कुछ दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। एक अधेड़ महिला का शव नग्न अवस्था में खून से सना हुआ मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब इस जघन्य हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका की हत्या पड़ोस में रहने वाले युवक तरुण मानिकपुरी ने की थी। आरोपी युवक का महिला के साथ अवैध संबंध था। लेकिन जब महिला ने शारीरिक और मानसिक दबाव को सहने से इनकार किया, तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

यह घटना तिल्दा क्षेत्र के साल गांव की है, जहां 50 वर्षीय महिला, क्षिता निर्मलकर का शव उसके ही घर में नग्न अवस्था में पलंग पर कंबल से ढंका हुआ मिला था। जांच के दौरान पाया गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी और शव खून से लथपथ था।

तिल्दा थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की। पड़ोस में रहने वाले युवक तरुण पर शक गहराया और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला के साथ लंबे समय से उसके अवैध संबंध थे, और जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी जान ले ली।

Related posts

धर्मांतरण के प्रयास का खुलासा: बिलासपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहा था ब्रेनवॉश अभियान”

admin

शिक्षक प्रमोशन अटका तो नपेंगे अधिकारी: संयुक्त संचालक ने जारी किया कड़ा अल्टीमेटम

admin

छत्तीसगढ़ में शराब पर बढ़ा टैक्स : प्रीमियम ब्रांड्स पर ज्यादा असर, अप्रैल से नई दरें लागू”

admin

Leave a Comment