42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता साफ, आदेश जारी होने की उम्मीद

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित प्राचार्य पदोन्नति का मामला अब समाधान की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस संदर्भ में 28 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष एवं प्राचार्य पदोन्नति फोरम के संयोजक अनिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में पदोन्नत प्राचार्यों के पदस्थापना आदेश 29 अगस्त तक जारी करने की मांग रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 20 से 23 अगस्त तक टी संर्गव के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल पदस्थापना आदेश जारी होना बाकी है। यदि यह आदेश 29 अगस्त तक जारी हो जाता है तो पदोन्नत प्राचार्य 30 अगस्त, शनिवार को अपने-अपने स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे।

हालांकि, यदि आदेश में किसी कारणवश विलंब होता है और आदेश 31 अगस्त को जारी होता है, तो उस दिन रविवार होने की वजह से प्राचार्य पदोन्नति का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे। इसी कारण पदोन्नत शिक्षकों ने आदेश समय पर जारी करने की जोरदार मांग की है।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द ही आदेश जारी करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता अब लगभग साफ हो चुका है और शिक्षकों की लम्बी प्रतीक्षा शीघ्र ही समाप्त हो सकती है।

Related posts

“चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद सचिन पायलट का रायपुर दौरा, जेल में होगी मुलाकात”

admin

कोरबा में एक्सिस बैंक का बड़ा फ्रॉड: 80 लाख रुपये हड़पे, मैनेजर-कैशियर की करतूत ऑडिट में उजागर

admin

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी रेड: रायपुर में संजय रहेजा, बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी

admin

Leave a Comment