24.5 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

एटीएम कार्ड बदलकर 81 हजार की ठगी, कबीर नगर थाना क्षेत्र में युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर शहर में एटीएम से जुड़ी एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है, जहाँ दो शातिर ठगों ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने युवक को बातों में उलझाकर चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 81 हजार रुपए उड़ा लिए।

मामला तब सामने आया जब पीड़ित को अचानक मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। उसने तुरंत बैंक जाकर एटीएम कार्ड बंद करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक कुशमेंद्र बघेल 2 सितंबर को दोपहर लगभग 1 बजे कंचन गंगा परिसर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने वहां से 9 हजार रुपए निकाले। उसी दौरान एटीएम के बाहर खड़ा एक युवक उससे बोला कि आपके एटीएम में पर्ची फंसी हुई है और कैश नहीं निकल रहा है। इसी बहाने युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया।

इसके बाद ठगों ने बार-बार एटीएम का इस्तेमाल कर खाते से लगभग 81 हजार रुपए निकाल लिए। यह मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि एटीएम पर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। लोगों को किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद लेने या देने से बचना चाहिए। बैंक और पुलिस भी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि एटीएम पिन डालते समय कीपैड को हाथ से ढकें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत लेन-देन रोक दें।

Related posts

खनिज संपदा से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर: बजट योजनाओं से विकास और आवास को मिलेगा बल

admin

पहले प्यार, फिर भरोसा… होटल पहुंचते ही युवती के साथ हुआ ऐसा, जानकर दंग रह जाएंगे आप!

admin

50 हजार की रिश्वत का आरोप, ट्रैक्टर जब्त होने से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम

admin

Leave a Comment