27.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
बड़ी खबर

पंजाब CM की तबीयत में तेजी से सुधार, डॉक्टरों ने डिस्चार्ज की दी सलाह

पंजाब के मुख्यमंत्री की तबीयत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा किए गए सभी टेस्ट और मेडिकल रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं। इसी आधार पर अस्पताल प्रशासन ने आज उन्हें छुट्टी देने की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका लगातार इलाज और स्वास्थ्य जांच की जा रही थी।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर के लोगों में चिंता का माहौल था। कल प्रदेश के गवर्नर भी अस्पताल जाकर उनसे मिले और उनका हालचाल जाना। यह मुलाकात प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी रही।

अब जबकि डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि उनकी स्थिति स्थिर है और वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की ओर बढ़ रहे हैं, लोगों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटने की उम्मीद से प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है।

Related posts

CGPSC मुख्य परीक्षा रिज़ल्ट: दुर्ग के देवेश साहू बने टॉपर, टॉप-10 में 8 युवक और 2 युवतियां

admin

देशभर में बम धमकियों से हड़कंप: गुजरात–कर्नाटक की अदालतें खाली, यूपी में ट्रेन रोकी गई; केरल में 12 देसी बम बरामद

admin

सीएम धामी का बड़ा विकास पैकेज: नैनीताल–भीमताल क्षेत्र को 112 करोड़ की सौगात, नई पार्किंग व बस स्टेशन समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास

admin

Leave a Comment