20 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

असम में 5.8 तीव्रता का भूकंप: गुवाहाटी, सोनितपुर और भूटान तक हिली धरती; लोग डरकर घरों से निकले, दीवारों में दरारें

गुवाहाटी/उदालगुड़ी। रविवार शाम करीब 4:41 बजे असम के उदालगुड़ी जिले में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर दर्ज इस झटके का केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर गहराई पर था, इसी कारण कंपन तेज और स्पष्ट महसूस हुआ।

कहां-कहां महसूस हुए झटके

असम के गुवाहाटी, उदालगुड़ी, सोनितपुर, कोकराझार समेत कई जिलों में धरती हिली। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भी लोग घरों से बाहर निकले। भूटान के सीमावर्ती इलाकों तक कंपन दर्ज किया गया।

लोगों की प्रतिक्रिया

गुवाहाटी और आसपास के जिलों में लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए। बाजारों और कॉलोनियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने खुले मैदान और सड़कों पर पनाह ली। सोशल मीडिया पर लोगों ने घरों और दफ्तरों से निकलने की तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए

 नुकसान का हाल

कुछ इलाकों से दीवारों में दरारें आने की सूचना मिली है अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

क्यों खतरनाक है यह इलाका

पूर्वोत्तर भारत हाई सिस्मिक जोन-5 में आता है। यहां अक्सर मध्यम से तीव्र भूकंप आते रहते हैं। 1950 में असम में 8.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें भारी तबाही हुई थी।

प्रशासन की तैयारी

राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों में त्वरित जांच के आदेश दिए हैं। बिजली और संचार व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही, रेस्क्यू टीमों को संभावित जरूरत के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Related posts

रेल सफर में अब भूख नहीं सताएगी: जनरल कोच यात्रियों को भी मिलेगा मात्र 80 रुपये में भरपेट भोजन

admin

SBI की शाखाएं लगातार 6 दिन रहेंगी बंद, कर्मचारियों की हड़ताल से करोड़ों ग्राहक प्रभावित

admin

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, विपक्ष का हमला तेज

admin

Leave a Comment