April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दिवाली पर बड़ा तोहफा: छत्तीसगढ़ सरकार देगी एडवांस में वेतन, 18 अक्टूबर तक खाते में आएगी सैलरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। सरकार ने अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत सभी कर्मचारियों और शिक्षकों के खाते में 17 और 18 अक्टूबर तक वेतन पहुंच जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लिए गए इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए शासन केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि कर्मठ कर्मचारियों का परिवार है, जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। ऐसे में दीपावली के शुभ अवसर पर शासन ने यह कदम उठाया ताकि सभी कर्मचारी और शिक्षक अपने परिवार के साथ त्यौहार को खुशी से मना सकें।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने सभी विभागों को एडवांस वेतन भुगतान की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी सभी कोषालय और उपकोषालय खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को भुगतान प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के लिए न केवल आर्थिक राहत लेकर आया है बल्कि त्योहारी उत्साह को भी बढ़ा दिया है। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली की तैयारियों में आसानी होगी और वे त्योहार को अपने परिवार के साथ उल्लासपूर्वक मना सकेंगे।

Related posts

AAP सरपंच हत्याकांड: रायपुर से पकड़ा गया आरोपी, अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मौत

admin

“मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा शक्ति का प्रदर्शन: रायपुर में ‘युवा महापंचायत’ के जरिए बनेगी एकजुट आवाज”

admin

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

admin

Leave a Comment