July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना पर घोटाले का आरोप, अमित जोगी ने पीएम को पत्र लिख CBI जांच की मांग की

छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर राज्य सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आने वाले हैं

भ्रष्टाचार के मुख्य आरोप:

अमित जोगी ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य में पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में रिश्वतखोरी और फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उनके अनुसार, अधिकारी और आवास मित्र पुराने घरों या दूसरों के मकानों को नया पीएम आवास बताकर रिश्वत लेकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

कई स्थानों पर पुराने घरों की दूसरी मंजिल बनवाकर उसे नया निर्माण दिखाया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है।

इसके अलावा, गरीबों के नाम पर जारी किए जाने वाले फंड को गैर-पात्र लोगों को दिया जा रहा है। जोगी का आरोप है कि श्रम भुगतान के लिए फर्जी बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है

राजनीतिक प्रतिक्रिया:

जनता कांग्रेस के प्रवक्ता भगवानू नायक ने भी इस मामले में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर हुआ है और इसकी सच्चाई केवल केंद्रीय एजेंसियों जैसे CBI की जांच से ही सामने आ सकती है।

अमित जोगी ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबसे बड़ा आवंटन दिया गया था। इसके बावजूद भ्रष्टाचार, फर्जी खातों और अवैध निर्माणों के कारण इस योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पाया है।

Related posts

इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

admin

जांजगीर में फंसा हनी-ट्रैप: व्हाट्सऐप दोस्ती के बाद खेत में बुलाकर बनाए वीडियो, 17 लाख की फिरौती

admin

“रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापा, कई जगह मिले आपत्तिजनक सामान”

admin

Leave a Comment