September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED धमाका: नक्सलियों के जाल में फंसे CRPF जवान, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया; जंगल में चल रहा था सर्च ऑपरेशन

सुकमा | सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा के नक्सल प्रभावित इलाके में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सर्चिंग पर निकली CRPF की टीम IED धमाके की चपेट में आ गई। इस ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवान को पहले बासागुड़ा कैंप लाया गया, जहां से उसे हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया।

घटना मुलेर और गोगुंडा जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है। सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाकों में नियमित सर्चिंग अभियान चला रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे लगाए गए प्रेशर IED में धमाका हुआ। इससे जवान के पैर और शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

धमाके के बाद क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है। नक्सलियों की तलाश में जंगलों की घेराबंदी की गई है।

पुलिस के मुताबिक, नक्सली आए दिन इस तरह की वारदातों से सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन जवानों का हौसला बुलंद है। फिलहाल घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह इलाका दक्षिण बस्तर का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है, जहां कई बार IED और एंबुश हमले हो चुके हैं। पिछले छह महीनों में यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसमें सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचा है।

Related posts

डी.डी.नगर क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरफ्तार, सुनसान इलाकों को बनाता था निशाना

admin

रायपुर में नमो युवा मैराथन का भव्य आयोजन: हजारों युवाओं के साथ मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद ने भी दिखाई फिटनेस की मिसाल

admin

नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर संविदा शिक्षकों का अल्टीमेटम, समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन

admin

Leave a Comment