September 5, 2026
The Defence
खेल

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त; शाई होप का शतक बेअसर

नेपियर में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत देर से हुई और मैच को घटाकर 34-34 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के नाबाद शतक की बदौलत निर्धारित 34 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाए। होप ने 69 गेंदों पर 109 रन की शानदार पारी खेली और इसी के साथ वह वनडे में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी बने। इस उपलब्धि के मामले में उन्होंने ब्रायन लारा (155 पारियां) को पीछे छोड़ा।

वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए और 38 रन पर संकट में आ गई। होप ने फिर पारी को संभाला और आठ अहम साझेदारियां बनाईं, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने 4 विकेट, जबकि काइल जेमिसन ने 3 विकेट चटकाए।

248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत मजबूत रही। ओपनर्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की। डेवॉन कॉन्वे ने 84 गेंदों पर 90 रन, जबकि रचिन रविंद्र ने 56 रन बनाए। विकेटकीपर टॉम लैथम 39 और मिचेल सैंटनर 34 रन पर नाबाद रहे। टीम ने लक्ष्य को 33.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 22 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जहां वेस्टइंडीज सम्मान बचाने उतरेगी।

Related posts

भारतीय क्रिकेट का धैर्यवान योद्धा: चेतेश्वर पुजारा ने कहा खेल को अलविदा

admin

रोहित-विराट की धमाकेदार पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा”

admin

क्रिकेट जगत ने खोया अपना महान सितारा, सर गारफील्ड सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन

admin

Leave a Comment