September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल घोषित:फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025–26 का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड ने डेढ़ महीने पहले शेड्यूल जारी किया है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से आरंभ होंगी। बोर्ड सचिव पुष्पा साहू ने परीक्षा संचालन के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। स्कूल प्रबंधन को छात्रों के परीक्षा फॉर्म और प्रैक्टिकल प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड की ओर से बताया गया कि इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में CBSE पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था सख्त रखी जाएगी, ताकि परीक्षाएं बिना किसी समस्या के संचालित हो सकें।

विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पूरे सिलेबस की दोबारा पुनरावृत्ति करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें। टाइम टेबल जारी होने से छात्र अपनी पढ़ाई की रणनीति पहले से तय कर सकेंगे और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

Related posts

दिवाली की छुट्टी में हुआ ऐतिहासिक फैसला — शिक्षा विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

admin

नक्सल क्षेत्र में ड्यूटी निभाते हुए CRPF अधिकारी ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की 542वीं रैंक

admin

राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, मुख्यमंत्री साय ने दिया कंधा

admin

Leave a Comment