22.4 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जंगल-पहाड़ में छिपा नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियार–विस्फोटक सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जंगल-पहाड़ के बीच नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री के बड़े डंप का पता लगाया। बरामद सामग्री से संकेत मिलता है कि नक्सली किसी बड़ी घटना की फिराक में थे, जिसे जवानों ने विफल कर दिया।

जंगल में चल रही थी CRPF व जिला बल की संयुक्त सर्चिंग

जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के पालागुड़ा क्षेत्र में CRPF 150 बटालियन और जिला बल की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

इसी दौरान जवानों को झाड़ियों के पास संदिग्ध गतिविधि का पता चला। तलाशी लेने पर जंगल-पहाड़ी के एक हिस्से से नक्सलियों द्वारा छिपाया गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला।

जवानों ने मौके पर घेराव कर डंप को सुरक्षित तरीके से बरामद किया। फिलहाल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

बरामद किया गया सामान

1. सिंगल शॉट रायफल (ओवर मज़ल लोडिंग) – 5 नग

2. जिलेटिन (विस्फोटक) रॉड – 35 नग

3. BGL हेड – 7 नग

4. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 5 नग

5. नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 7 नग

6. कॉर्डेक्स वायर – लगभग 40 मीटर

7. नक्सली साहित्य – 1 बैग

8. अस्पताल की वस्तुएँ – 1 बैग

9. मल्टीमीटर – 1 नग

10. फ्लेक्सिबल वायर – लगभग 40 मीटर

सुरक्षाबलों का मानना है कि इन सामग्रियों का उपयोग नक्सली बड़ी वारदात के लिए करने वाले थे।

जवानों ने नक्सलियों की योजना नाकाम की

ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बार-बार क्षेत्र में विस्फोटक छिपाकर जवानों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं।

इस बार भी वे किसी घटना की तैयारी में थे, लेकिन सर्चिंग में सतर्कता के कारण उनकी योजना को विफल कर दिया गया।

Related posts

भूपेश बघेल का आरोप — मां के नाम पर बने पार्क को राजनीतिक बदले में सील किया गया

admin

वीजा नियमों की अनदेखी पर सख्ती: रायपुर में अवैध रूप से रह रहीं दो विदेशी युवतियां हिरासत में

admin

रायपुर में 24 घंटे में तीन गुमशुदा बच्चे मिले 7 साल की बच्ची पंडाल से लापता मिली, 11 साल का बच्चा बिना बताए जगन्नाथ पुरी निकल गया; पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा

admin

Leave a Comment