24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
बड़ी खबर

कर्नाटक से गोवा तक पीएम मोदी का धार्मिक दौरा:गोवा में 77 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और गोवा के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह लगभग 11:30 बजे कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ पहुंचेंगे, जहां वे ‘लक्ष कंठ गीता पारायण’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह एक विशाल भक्ति सभा है, जिसमें लगभग एक लाख श्रद्धालु—विद्यार्थी, साधु, विद्वान और भक्त—एक साथ श्रीमद्भगवद गीता का पाठ करेंगे।

उडुपी में प्रधानमंत्री ‘पीएम सुवर्ण तीर्थ मंडप’ का उद्घाटन भी करेंगे और पवित्र ‘कनकना कंडी’ के लिए तैयार स्वर्ण कवच को समर्पित करेंगे। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने X पर लिखा कि उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में गीता पारायण कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है।

इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:15 बजे दक्षिण गोवा के कैनाकोन स्थित श्री संस्थान गोकर्ण परतनगली जीवोत्थम मठ पहुंचेंगे। यह मठ गौड़ सारस्वत ब्राह्मण वैष्णव परंपरा का प्रमुख केंद्र माना जाता है और द्रेत क्रम का अनुसरण करता है। मठ का मुख्यालय कर्वे में स्थित है जो कुशावती नदी के तट पर है।

कैनाकोन में प्रधानमंत्री 77 फीट ऊंची कांस्य निर्मित प्रभु श्रीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही मठ द्वारा विकसित ‘रामायण थीम पार्क गार्डन’ का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस भव्य प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है, जिन्होंने इससे पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी बनाया था। यह प्रतिमा भगवान श्रीराम की दुनिया की सबसे ऊंची कांस्य मूर्तियों में से एक मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विशेष स्मारक डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे तथा उपस्थित श्रद्धालुओं और समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

Related posts

मुंबई में ब्लास्ट की धमकी, नोएडा से बिहार का आरोपी गिरफ्तार: वॉट्सएप पर दी थी 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX की धमकी

admin

भरमौर में रावी नदी हादसा: श्रद्धालुओं की कार बहाव में बह गई, दो की मौत, एक लापता

admin

तेलंगाना के केमिकल प्लांट में धमाका: 10 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल; रिएक्टर में विस्फोट के बाद मच गई अफरा-तफरी

admin

Leave a Comment