23.9 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरबा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: एक साल पहले की थी कोर्ट-मैरिज, मायके वालों से विवाद के बाद घर में फांसी; पुलिस जांच जारी

कोरबा के सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय सरस्वती यादव के रूप में

पुलिस के अनुसार सरस्वती की शादी एक साल पहले सीतामढ़ी निवासी 28 वर्षीय आशीष केवट से कोर्ट-मैरिज के जरिए हुई थी। शादी के बाद दोनों आशीष के परिवार के साथ रह रहे थे।

पति ने दी पुलिस को जानकारी

आशीष ने बताया: वह पेंटर का काम करता है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे, घर पर सरस्वती अकेली थी।

उसे सूचना मिली कि सरस्वती ने घर में लोहे के एंगल से फांसी लगा ली है। आशीष उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मायका पक्ष से तनाव की बात भी आई सामने

आशीष ने बताया कि शादी के बाद सरस्वती का अपने मायके आना-जाना लगा रहता था।

कुछ दिन पहले उसकी अपने भाई से बातचीत हुई थी, जिसमें भाई ने कहा था— अब शादी हो गई है, अब कोई मतलब नहीं है। आशीष के अनुसार सरस्वती इस बात से दुखी थी।

पुलिस ने परिवार को किया सूचित, तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के परिजनों को सूचित किया।

चूंकि यह मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है, इसलिए मौके पर तहसीलदार को बुलाया गया।तहसीलदार की मौजूदगी में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के मायके वालों के बयान लिए जाएंगे, शादी के बाद के संबंध और विवादों की जांच की जाएगी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। मामले की जांच जारी है।

Related posts

पत्नी के ताने से नाराज पति ने की हत्या

admin

बेमेतरा में 11 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

admin

जेल में बंदी से मारपीट: शिक्षक पर हमला करवाने का आरोप

admin

Leave a Comment