April 17, 2026
The Defence
बड़ी खबर

इंडिगो की 100+ उड़ानें ठप, देशभर के एयरपोर्ट पर हंगामा; लोग बोले—“हमने फर्श पर रात काटी

नई दिल्ली। देश की बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों क्रू मेंबर की भारी कमी से जूझ रही है, जिसका असर उड़ानों पर साफ दिख रहा है। लगातार फ्लाइट्स कैंसिल होने से हजारों यात्री फंस गए और कई एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी, भीड़ और हंगामे के हालात बन गए।

दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद सहित कई बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई फैमिलीज़ ने शिकायत की कि उन्हें फर्श पर रात गुजारनी पड़ी, क्योंकि होटल/वैकल्पिक उड़ानें उपलब्ध नहीं थीं।

पिता चिल्लाया—मेरी बेटी ब्लीडिंग कर रही है, उसे पैड चाहिए!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर गुस्सा करते हुए दिखाई देता है।

वह चिल्लाता है—सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए! उसे ब्लीडिंग हो रही है!

यात्री का आरोप है कि घंटों इंतजार कराने के बाद भी एयरलाइन बेसिक मेडिकल सपोर्ट देने में नाकाम रही।

रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका कपल—ऑनलाइन जुड़ना पड़ा

कर्नाटक के हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सका। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वे जगह पर नहीं पहुंच पाए और मजबूरन मोबाइल पर ऑनलाइन जुड़कर अपना रिसेप्शन अटेंड किया।

हॉल में स्क्रीन पर दूल्हा-दुल्हन का ऑनलाइन वीडियो चलता रहा और मेहमानों ने फोन पर उनसे बातचीत की।

एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर, लोग बोले—कम से कम इंतजाम तो कर दो

कई जगह यात्रियों का गुस्सा फूटा।एयरपोर्ट पर जगह-जगह सूटकेस के ढेर दिखे।

बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं—सभी थकान और गुस्से में थे।कुछ यात्रियों ने कहा—इंडिगो ने किसी तरह का इंतजाम नहीं किया।कई पैसेंजरों ने खाना, पानी, मेडिकल असिस्टेंस और इमरजेंसी सपोर्ट न मिलने की शिकायत भी की।

 

Related posts

दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट मोड पर: रेलवे स्टेशन, मॉल, बस स्टैंड और सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी शुरू

admin

इंदौर में जन्मी दो सिर वाली बच्ची, डॉक्टरों के सामने जटिल चुनौती

admin

“विकास के लिए उधारी का सहारा: चालू वित्त वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार ने 53,100 करोड़ का कर्ज लिया”

admin

Leave a Comment